Alines in Earth : धरती पर कब पहुंचेंगे एलियंस? हो चुकी है भविष्यवाणी

Alines in Earth : यदि आपको एलियंस के बारे में दिलचस्पी है तो यह खबर जरूर पढ़ें. बुल्गारिया की प्रसिद्ध रहस्यवादी बाबा वेंगा ने इसके बारे में भविष्यवाणी पहले ही कर दी है.

Alines in Earth : बुल्गारिया की प्रसिद्ध रहस्यवादी बाबा वेंगा ने कई भविष्यवाणी की है. इनमें से एक एलियंस को लेकर है. जी हां…उन्होंने एक भविष्यवाणी ये की है कि साल 2221 में इंसानों को एलियंस के बारे में डरावना अहसास होगा. इसका मतलब हुआ कि इंसानों को एलियंस से खतरा बढ़ सकता है. धरती पर लोग डर के माहौल में जीना शुरू कर देंगे. आइए जानते हैं बाबा वेंगा की अन्य भविष्यवाणियां…

यूरोप का होगा पतन

बाबा वेंगा ने यूरोप के अंदर एक गंभीर आंतरिक संघर्ष की भविष्यवाणी की है. इसके परिणामस्वरूप भारी विनाश आएगा. जनसंख्या में तेज गति से  गिरावट देखने को मिल सकती है. यह भविष्यवाणी साल 2025 के लिए की गई है.

सर्वनाश की शुरुआत होगी

बाबा वेंगा ने चेतावनी दी कि 2025 में विनाशकारी घटनाओं की एक सिलसिला देखने को मिल सकता है. इसको उन्होंने ‘सर्वनाश की शुरुआत’ बताया. हालांकि मानवता को पूरी तरह से विलुप्त होने का सामना नहीं करना पड़ेगा, लेकिन यह समय उन चुनौतियों की शुरुआत को दर्शा सकती है जो दुनिया में बड़े बदलाव कर सकती है.

साइंस और मेडिसिन में मिलेगी सफलता\

बाबा वेंगा ने 2025 तक मेडिकल साइंस में ब्रेकथ्रू की उम्मीद व्यक्त की थी. उनकी भविष्यवाणियों में लेबोरेटरी में आर्टिफिशियल ऑर्गन के डेवलपमेंट की बात कही गई. यही नहीं कैंसर जैसी बीमारियों के लिए भी यह साल अच्छा रहने वाला है. कैंसर के इलाज के लिए बेहतरीन काम इस साल होंगे. पिछले साल दिसंबर में ही रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया कि उन्होंने कैंसर की वैक्सीन बना ली है.

बाबा वेंगा का जन्म कहां हुआ?

बाबा वेंगा  का जन्म 1911 में बुल्गारिया में हुआ. उनकी मौत 1996 में हो गई. वह जन्म से अंधी थीं, लेकिन उन्होंने दुनिया की बड़ी घटनाओं की भविष्यवाणी की. कुछ भविष्यवाणी सही भी साबित हुईं हैं. उनके अनुयायियों का मानना ​​है कि उनके पास अलौकिक शक्तियां मौजूद थी. यह उन्हें भविष्य की घटनाओं को देखने में मदद करती थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >