Ali Shadmani Killed : ईरान पस्त! अब इजराइल ने आर्मी के नए चीफ ऑफ स्टाफ अली शादमानी को मार गिराया

Ali Shadman Killed : इजरायली रक्षा बल (IDF) ने मंगलवार को कहा कि उसने पांच दिनों में दूसरी बार ईरान के युद्धकालीन चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल अली शदमानी को मार गिराया है. वे ईरान के शीर्ष सैन्य कमांडर थे.

Ali Shadmani Killed : इजराइली रक्षा बलों (आईडीएफ) की ओर से बड़ा दावा किया गया है. आईडीएफ (IDF) ने कहा है कि उन्होंने ईरान के सशस्त्र बलों के नवनियुक्त चीफ ऑफ स्टाफ अली शादमानी को मार गिराया है. यह पांच दिनों में दूसरी बार है जब इजराइल ने ईरान के युद्धकालीन चीफ ऑफ स्टाफ को टारगेट किया. शादमानी, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के सबसे करीबी सैन्य सलाहकार माने जाते थे. उनकी मौत ईरान के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है.

IDF ने बताया कि ईरानी कमांडर अली शादमानी की मौत सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात तेहरान के सेंट्रल इलाके में हुए एयरफोर्स (IAF) के हमले में हुई. यह हमला IDF की खुफिया शाखा से मिली सटीक जानकारी के आधार पर किया गया था और शादमानी उसमें मारे गए.

अली शादमानी कौन थे?

आईडीएफ के अनुसार, अली शादमानी ईरानी शासन के शीर्ष सैन्य कमांडर थे और उन्हें ईरान के युद्धकालीन चीफ ऑफ स्टाफ कहा जाता था. शादमानी ईरानी सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के सबसे करीबी व्यक्ति थे. शादमानी ईरानी सशस्त्र बलों की आपातकालीन कमान के कमांडर के रूप में भी काम कर चुके हैं, साथ ही इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) और ईरानी सेना दोनों ही उनकी कमान में थे.

यह भी पढ़ें : Iran-Israel War : अब क्या करेगा ईरान? G7 ने दिया इजराइल को खुला सपोर्ट

अली शादमानी को ईरानी सशस्त्र बलों की कमान के लिए नियुक्त किया गया था. अला अली राशिद ऑपरेशन “राइजिंग लायन” के शुरुआती हमले में मारे गए थे जिसके बाद शादमानी को कमान सौंपी गई थी.

ईरान ने अभी अली शादमानी की मौत की पुष्टि नहीं की

अली शादमानी की मौत की ईरान द्वारा अभी पुष्टि की जानी है. पिछले शुक्रवार को ईरान के खिलाफ आक्रमण शुरू करने के बाद से इजराइल द्वारा मारे गए कई प्रमुख सैन्य कमांडरों में एक और शामिल हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >