Earthquake: तुर्की-सीरिया में भारी तबाही के बाद अब न्यूयॉर्क में भूकंप के झटके, टूट गया 40 साल का रिकॉर्ड

अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य के पश्चिमी हिस्से में सोमवार को भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया. अमेरिका के भूविज्ञान सर्वेक्षण विभाग ने प्राथमिक जानकारी में बताया कि स्थानीय समायुनसार सुबह छह बजकर 15 मिनट पर आए भूकंप का केंद्र बफेलो का पूर्वी उपनगर वेस्ट सिनेका था और इसकी तीव्रता 3.8 मापी गई.

दक्षिण पूर्वी तुर्किये और दक्षिणी सीरिया में 7.8 की तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में 2300 से अधिक लोगों की जान जाने के बाद अब न्यूयॉर्क की धरती पर कांप उठी है. पिछले 40 साल का सबसे शक्तिशाली भूकंप बताया जा रहा है. हालांकि जानमाल की कोई हानह नहीं हुई है.

भूकंप का केंद्र बफेलो का पूर्वी उपनगर वेस्ट सिनेका था

अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य के पश्चिमी हिस्से में सोमवार को भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया. अमेरिका के भूविज्ञान सर्वेक्षण विभाग ने प्राथमिक जानकारी में बताया कि स्थानीय समायुनसार सुबह छह बजकर 15 मिनट पर आए भूकंप का केंद्र बफेलो का पूर्वी उपनगर वेस्ट सिनेका था और इसकी तीव्रता 3.8 मापी गई.

40 साल के बाद आया न्यूयॉर्क में सबसे शक्तिशाली भूकंप

भूकंप विज्ञानी यारेब अल्तावील ने बताया कि न्यूयॉर्क में यह गत 40 साल के बाद आया सबसे शक्तिशाली भूकंप था. भूकंप के झटके कुछ सेकंड तक महसूस किए गए. काउंटी की आपात सेवा के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि बफेलो से करीब 20 मील उत्तर में नियाग्रा फॉल सहित 30 मील के व्यास में भूकंप के झटके महसूस किए गए. कनाडा ने भूंकप की तीव्रता 4.2 मानी गई और हल्के झटके दक्षिणी ओंटारियो में महसूस किए गए.

Also Read: भूकंप पीड़ित तुर्की की ओर भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, राहत सामग्री के साथ जल्द रवाना होगी एनडीआरएफ की दो टीम

तुर्की और सीरिया में भूकंप से भारी तबाही

तुर्की और सीरिया में भूकंप से भारी तबाही मची हुई है. अबतक 2300 लोगों की मौत हो गयी, तो 7000 से अधिक लोग घायल हो गये. भूकंप से कई इमारतें ध्वस्त हो गयीं. हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है, क्योंकि बचावकर्मी अब भी प्रभावित इलाकों में मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं. भूकंप उपरांत झटके अब भी महसूस किए जा रहे हैं. विभिन्न शहरों में बचावकर्मी और निवासी ध्वस्त हुई इमारतों से जिंदा लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं.

1999 में भी भूकंप से गयी थी 18 हजार लोगों की जान

यह इलाका प्रमुख भूकंप संभावित क्षेत्र में पड़ता है और वर्ष 1999 में उत्तर पश्चिमी तुर्की में आए इसी तरह के शक्तिशाली भूकंप में करीब 18 हजार लोगों की मौत हुई थी. अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र गजियांतेप से करीब 33 किलोमीटर दूर 18 किलोमीटर की गहराई पर था. प्रांतों में इसके झटके महसूस किए गए. सर्वेक्षण के मुताबिक, कुछ घंटे के बाद 7.5 तीव्रता का एक और भूकंप महसूस किया गया, जिसका केंद्र पूर्व के केंद्र से महज 100 किलोमीटर दूर था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >