ओबामा ने यूक्रेन पर ईयू के रख का स्वागत किया

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने यूक्रेन में संकट पर यूरोपीय संघ द्वारा दिखाई गई एकजुटता का स्वागत किया है.व्हाइट हाउस ने ओबामा और जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल के बीच फोन पर कल हुई बातचीत के बाद कहा, ‘‘ राष्ट्रपति छह मार्च को यूरोपीय परिषद की बैठक के निष्कर्षों और यूक्रेन को […]

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने यूक्रेन में संकट पर यूरोपीय संघ द्वारा दिखाई गई एकजुटता का स्वागत किया है.व्हाइट हाउस ने ओबामा और जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल के बीच फोन पर कल हुई बातचीत के बाद कहा, ‘‘ राष्ट्रपति छह मार्च को यूरोपीय परिषद की बैठक के निष्कर्षों और यूक्रेन को लेकर अमेरिका और यूरोपीय संघ की एकजुट स्थिति का स्वागत करते हैं.’’

ओबामा और एंजेला ने रुस द्वारा अपने बलों को वापस बुलाने, क्रीमिया में अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों और मानवाधिकार निरीक्षकों को तैनात करने की मंजूरी दिए जाने और मई में राष्ट्रपति पद के लिए निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव को समर्थन की जरुरत पर सहमति जताई.

बयान में कहा गया, ‘‘ उन्होंने चर्चा की कि रुस को एक संपर्क समूह के गठन को तत्काल मंजूरी देने की आवश्यकता है जिसकी मदद से यूक्रेन एवं रुस के बीच सीधी बातचीत हो सके.’’ओबामा और एंजेला ने यूक्रेन में सैन्य हस्तक्षेप करके रुस द्वारा अंतरराष्ट्रीय कानून का स्पष्ट उल्लंघन किए जाने पर अपनी चिंता दोहराई.

इस बीच अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने रुस के विदेश मंत्री सेर्गेई लावरोव से फोन पर बात की. केरी ने समस्या का कूटनीतिक तरीके से हल निकालने की महत्ता पर बल दिया.इससे एक दिन पहले ओबामा ने रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >