सेवस्तोपोल ने रुस के साथ शामिल होने के लिए दिया मत

कीव : सेवस्तोपोल शहर परिषद ने रुस में तत्काल शामिल होने और यूक्रेन के साथ सभी संबंध तोड़ने के पक्ष में मत दिया है.परिषद ने कल अपनी वेबसाइट पर एक बयान जारी करके कहा कि उसने स्वयं को रुसी संघ के साथ मिलाने का निर्णय लिया है.शहर विधायिका ने यह भी कहा कि वह क्रीमिया […]

कीव : सेवस्तोपोल शहर परिषद ने रुस में तत्काल शामिल होने और यूक्रेन के साथ सभी संबंध तोड़ने के पक्ष में मत दिया है.परिषद ने कल अपनी वेबसाइट पर एक बयान जारी करके कहा कि उसने स्वयं को रुसी संघ के साथ मिलाने का निर्णय लिया है.शहर विधायिका ने यह भी कहा कि वह क्रीमिया की संसद के 16 मार्च को इस बात के लिए स्थानीय जनमत संग्रह कराने के निर्णय का समर्थन करती है कि क्रीमिया को यूक्रेन का हिस्सा बना रहना चाहिए या इसे रुस में शामिल किया जाना चाहिए.

यूक्रेन के पश्चिम समर्थक नेतृत्व ने क्षेत्रीय सांसदों के इस निर्णय की आलोचना करते हुए इसे गैरकानूनी बताया है और क्रीमियाई संसद को भंग करने की बात कही है.ज्ञातव्य है कि रुसी बलों ने क्रीमिया पर प्रभावशाली नियंत्रण स्थापित कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >