वॉशिंगटन : पेंटागन के एक शीर्ष कमांडर ने कहा है कि ताकत के रुप में चीन के उभरने से विश्व में अमेरिकी सैन्य शक्ति की सर्वश्रेष्ठता को कोई खतरा नहीं है. बीजिंग ने अपने रक्षा बजट में 12 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी की है.
अमेरिकी प्रशांत कमान के कमांडर नेवी एडमिरल सैम्युअल लॉकलियर ने कल सांसदों के समक्ष कहा, दुनिया भर में अमेरिकी सैन्य शक्ति की सर्वश्रेष्ठता लंबे समय तक कायम रहेगी और उभरता चीन भी उसके लिए खतरा नहीं बन सकता. लॉकलियर ने कहा कि चीन के क्षेत्रीय एवं विश्व स्तर पर अपने हितों की रक्षा के लिए सैन्य शक्ति बढ़ाने से अमेरिका को चिंतित नहीं होना चाहिए.
उन्होंने कहा, हमें यह भी देखना चाहिए कि चीन के उभरने से दुनिया को लाभ होगा क्योंकि शांतिपूर्ण एवं समृद्ध चीन अंतरराष्ट्रीय संगठनों में हिस्सेदारी करता है और सुरक्षा प्रयोगकर्ता से ज्यादा सुरक्षा प्रदाता है.
