संयुक्त राष्ट्र ने सोमालिया में हथियार आपूर्ति के लिए नियमों को कठोर किया

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सर्वसम्मति से सोमालिया के सुरक्षा बलों के लिए हथियार आपूर्ति के नियमों को कड़ा करने के पक्ष में मत दिया है. संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञों का आरोप है कि सरकारी अधिकारी इन हथियार और गोला बारुद की आपूर्ति कबीले के नेताओं, युद्धनायकों और अलकायदा से जुड़े उग्रवादियों को […]

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सर्वसम्मति से सोमालिया के सुरक्षा बलों के लिए हथियार आपूर्ति के नियमों को कड़ा करने के पक्ष में मत दिया है. संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञों का आरोप है कि सरकारी अधिकारी इन हथियार और गोला बारुद की आपूर्ति कबीले के नेताओं, युद्धनायकों और अलकायदा से जुड़े उग्रवादियों को कर देते हैं.

परिषद द्वारा कल स्वीकृत प्रस्ताव के तहत संयुक्त राष्ट्र की तरफ से 25 अक्तूबर तक सोमालिया को हथियार आपूर्ति के मद में निलंबन जारी रहेगा. सोमालिया को हथियार आपूर्ति की स्वीकृति का एकमात्र कारण सोमालियाई नागरिकों की सुरक्षा था.

लेकिन सुरक्षा परिषद अब हथियार आपूर्ति के संबंध में सोमालिया से कम से कम पांच दिन पूर्व विस्तृत जानकारी चाहता है, जिनमें हथियार और गोला बारुद के विस्तृत विवरण और हथियार निर्माता व आपूर्तिकर्ता की विस्तृत जानकारी एवं हथियार प्राप्त करने वाली सुरक्षा इकाई की सूचना अथवा जहां हथियार रखा जाएगा उसके विवरण सहित अन्य सूचनाएं शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >