ओबामा ने यूक्रेन मुद्दे पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री से बात की

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने यूक्रेन के ताजा घटनाक्रम पर सलाह मशविरा के लिए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन को फोन किया. इस मुद्दे पर दोनों पक्षों का मानना है कि रुस की कार्रवाई यूक्रेन की संप्रभुता का उल्लंघन है. व्हाइट हाउस ने कल एक बयान में कहा कि बातचीत के दौरान दोनों […]

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने यूक्रेन के ताजा घटनाक्रम पर सलाह मशविरा के लिए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन को फोन किया. इस मुद्दे पर दोनों पक्षों का मानना है कि रुस की कार्रवाई यूक्रेन की संप्रभुता का उल्लंघन है.

व्हाइट हाउस ने कल एक बयान में कहा कि बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने रुस द्वारा यूक्रेन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के उल्लंघन को लेकर गंभीर चिंता जतायी.

बयान के अनुसार, ‘‘दोनों ने कहा कि वर्तमान हालात अस्वीकार्य हैं. रुस ने अपनी कार्रवाईयों की कीमत चुकानी शुरु कर दी है जैसे कि निवेशकों का भरोसा उसमें कम हो गया है.’’बयान में कहा गया, ‘‘दोनों नेताओं ने यूक्रेन की सरकार के अनुरोध पर यूरोपीय सुरक्षा एवं सहयोग संगठन द्वारा शुरु किए गए सैन्य पर्यवेक्षक अभियान का स्वागत किया.’’

इसमें साथ ही कहा गया कि ओबामा और कैमरन ने यूक्रेन की सरकार के लिए समर्थन पर भी चर्चा की क्योंकि इससे यूक्रेन की अर्थव्यवस्था को स्थिर करने में और मई में होने वाले चुनाव की तैयारियों में मदद मिलेगी.व्हाइट हाउस ने कहा कि यूक्रेन की वैधानिक सरकार के लिए पुरजोर अंतरराष्ट्रीय समर्थन है और रुस की कार्रवाईयों की निंदा हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >