रुस के लिए फ्रांस निर्मित युद्धपोत का पहला परीक्षण दौर शुरु

पेरिस : सैनिकों, टैंकों और जंगी जहाजों वाले हेलीकाप्टरों की तैनाती के क्षेत्र में रुस की क्षमताओं को मजबूती देने के लिए फ्रांस में बने युद्धपोत का पहला परीक्षण दौर शुरु हो गया है. यह परीक्षण ऐसे समय में हो रहा है, जब पश्चिमी देश यूक्रेन के लिए उत्पन्न हुए रुसी सैन्य खतरे को रोकने […]

पेरिस : सैनिकों, टैंकों और जंगी जहाजों वाले हेलीकाप्टरों की तैनाती के क्षेत्र में रुस की क्षमताओं को मजबूती देने के लिए फ्रांस में बने युद्धपोत का पहला परीक्षण दौर शुरु हो गया है. यह परीक्षण ऐसे समय में हो रहा है, जब पश्चिमी देश यूक्रेन के लिए उत्पन्न हुए रुसी सैन्य खतरे को रोकने की कोशिश कर रहे हैं.

व्लादिवोस्तोक नामक इस हेलीकॉप्टर वाहक जहाज ने कल पेरिस से कुछ सौ किलोमीटर की दूरी पर स्थित फ्रांसीसी अटलांटिक बंदरगाह सेंट नजायरे से जलावतरण किया. उधर, यूक्रेन पर बढ़ते तनाव के बीच फ्रांस की सरकार ने अमेरिकी, रुसी और विश्व के अन्य प्रमुख देशों के राजनयिकों की वार्ता आयोजित की.

फ्रांस ने यूक्रेन के क्रीमिया में रुस की सैन्य घुसपैठ की आलोचना की है लेकिन यह भी कहा है कि रुस के साथ रक्षा संधि को रद्द करने की उसकी कोई योजना नहीं है.रुस के कई अन्य यूरोपीय व्यापारिक साझेदारों की तरह ही फ्रांस भी खुद को फंसा हुआ महसूस कर रहा है. उसे रुस पर कूटनीतिक लिहाज से दबाव भी बनाना है और अपने आर्थिक हितों का भी संरक्षण करना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >