अमेरिकी जिला अदालत के लिए भारतीय-अमेरिकी के नाम की पुष्टि

वाशिंगटन : अमेरिकी सीनेट ने नॉर्दन डिस्ट्रिक्ट ऑफ कैलिफोर्निया की अमेरिका जिला अदालत के संघीय न्यायाधीश के रुप में भारतीय मूल के अमेरिकी कानूनविद विंस गिरधारी छाबड़िया के नाम पर मुहर लगा दी है. सीनेट ने कल 41 के मुकाबले 58 मतों से संघीय पीठ के सदस्य के रुप में छाबड़िया के नाम की पुष्टि […]

वाशिंगटन : अमेरिकी सीनेट ने नॉर्दन डिस्ट्रिक्ट ऑफ कैलिफोर्निया की अमेरिका जिला अदालत के संघीय न्यायाधीश के रुप में भारतीय मूल के अमेरिकी कानूनविद विंस गिरधारी छाबड़िया के नाम पर मुहर लगा दी है.

सीनेट ने कल 41 के मुकाबले 58 मतों से संघीय पीठ के सदस्य के रुप में छाबड़िया के नाम की पुष्टि की. छाबड़िया अब कैलिफोर्निया में पहले दक्षिण एशियाई जिला न्यायाधीश के तौर पर काम करेंगे. वह अमेरिका में दक्षिण एशियाई मूल के गिने चुने संघीय न्यायाधीशों में से एक होंगे.छाबड़िया इस समय भारत के दौरे पर हैं. उन्होंने एक बयान में अमेरिका के प्रतिष्ठित न्यायिक पद के लिए खुद को नामांकित किए जाने पर राष्ट्रपति बराक ओबामा का शुक्रिया अदा किया.

वर्तमान में सन फ्रांसिस्को सिटी के अटॉर्नी कार्यालय में डिप्टी सिटी अटॉर्नी के पद पर तैनात छाबड़िया ने राष्ट्रपति के पास अपने नाम की सिफारिश करने के लिए सीनेटर बारबरा बॉक्सर का और सीनेट में पुष्टि से जुड़ी प्रक्रिया के दौरान समर्थन एवं मार्गदर्शन के लिए सीनेटर फेनस्टीन का भी शुक्रिया अदा किया.छाबड़िया ने कहा, ‘‘मेरे नाम की पुष्टि ऐसे समय में हुई है जब मैं भारत की यात्र पर हूं, यह इसे विशेष रुप से एक गौरवपूर्ण क्षण बनाता है.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >