वियना:यूरोपीय संघ में 42 हजार महिलाओं पर किए गए एक सर्वेक्षण में पाया गया है कि हर दस में से लगभग एक महिला यौन हिंसा का शिकार बनी है और उनमें से आधी महिलाओं के साथ कथित तौर पर बलात्कार हुआ. अपने तरह के इस बड़े सर्वेक्षण के नतीजों को आज यूरोपीय संघ की मूल अधिकारों की एजेंसी (ईयू एजेंसी फॉर फंडामेंटल राइट्स) ने जारी किया.
यूरोपीय संघ के 28 देशों की 1866 लाख महिलाओं ने जिस यौन हिंसा और शोषण का सामना किया उसका पता लगाने के लिए यह सबसे महत्वाकांक्षी प्रयास है. सर्वेक्षण में पाया गया कि 10 करोड़ से अधिक महिलाएं 11 श्रेणियों में विभाजित किए गए यौन शोषण का शिकार हुईं. विभिन्न श्रेणियों में बांटे गए इस यौन शोषण में अभद्र इशारों से लेकर घूमने के लिए साथ चलने के अनुचित अनुरोध तक शामिल हैं. सात में से सिर्फ एक महिला ने अपने अंतरंग साथी द्वारा की जा रही हिंसा की शिकायत पुलिस में की.
