चीन में बस दुर्घटना, 10 लोगों की मौत

बीजिंग : पश्चिमोत्तर चीन के गांसु प्रांत में कल देर रात एक एक्सप्रेस वे पर यात्री बस के पलट जाने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए जिनमें से चार की हालत गंभीर है. पुलिस ने बताया कि रात करीब एक बजकर 20 मिनट पर […]

बीजिंग : पश्चिमोत्तर चीन के गांसु प्रांत में कल देर रात एक एक्सप्रेस वे पर यात्री बस के पलट जाने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए जिनमें से चार की हालत गंभीर है.

पुलिस ने बताया कि रात करीब एक बजकर 20 मिनट पर गन्नान तिब्बती स्वायत्त प्रांत में वाहन पलट गया. वाहन में यात्रियों की क्षमता 55 थी लेकिन उसमें 61 यात्री सवार थे. उन्होंने बताया कि घायलों को निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया है. इनमें से चार लोगों की हालत गंभीर है.

बस वेंगशान से कल गांसु की राजधानी लांचो के लिए रवाना हुई थी. बस में सवार सभी लोग प्रवासी कर्मी थे और लांचो में काम करने जा रहे थे. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरु की दी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >