सिर्फ 99 फीसदी अंक आया तो पेट में घुसेड़ ली चार सुई

बीजिंग:चीन में बच्चों पर भी सफलता का दबाव बढ़ रहा है. फलस्वरूप बच्चे अचंभित कर देनेवाले कारनामे कर रहे हैं. एक नौ वर्ष के लड़के ने सिर्फ इसलिए अपने पेट में चार सुइयां चुभो ली, क्योंकि वह 100 फीसदी अंक हासिल नहीं कर सका. हालांकि, उसे 99 फीसदी अंक मिले. पेट में अत्यधिक पीड़ा होने […]

बीजिंग:चीन में बच्चों पर भी सफलता का दबाव बढ़ रहा है. फलस्वरूप बच्चे अचंभित कर देनेवाले कारनामे कर रहे हैं. एक नौ वर्ष के लड़के ने सिर्फ इसलिए अपने पेट में चार सुइयां चुभो ली, क्योंकि वह 100 फीसदी अंक हासिल नहीं कर सका. हालांकि, उसे 99 फीसदी अंक मिले. पेट में अत्यधिक पीड़ा होने पर उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां डॉक्टरों को सुइयां निकालने में दो घंटे से अधिक लग गये.

यहां उसने बताया कि पिछले साल उसे 100 अंक मिले थे, इस बार सिर्फ 99 मिले. इसलिए उसने खुद को सजा दी. पहली बार दो सुइयां सर्दी की छुट्टियों के पहले चुभा लिये और दो सुइयां नये सेशन की शुरुआत में. ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, नहाते समय लड़के के पिता ने उसके पेट पर जख्म देखे. लेकिन उसने पिता को कुछ नहीं बताया. अध्ययन बताते हैं कि चीन के बच्चों में सफलता को लेकर सबसे ज्यादा तनाव है. यही वजह है कि सेकेंडरी का हर चौथा छात्र आत्महत्या कर लेता है. जापान, अमेरिका और कोरिया की तुलना में चीन के छात्र सबसे अधिक समय पढ़ाई करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >