कतर में पांच भारतीय समेत 11 की मौत

दोहा : कतर की राजधानी दोहा में एक तुर्की रेस्तरां में हुए विस्फोट में 11 विदेशियों की मौत हो गयी. इनमें पांच भारतीय भी हैं. पेट्रोल स्टेशन के पास एक मॉल में तुर्की के रेस्तरां में हुए विस्फोट में 35 लोग घायल हुए हैं. मारे गये भारतीयों की पहचान अब्दुल सलीम पलांगड़, रियाज किझाकेमानोलिल, जकारिया […]

दोहा : कतर की राजधानी दोहा में एक तुर्की रेस्तरां में हुए विस्फोट में 11 विदेशियों की मौत हो गयी. इनमें पांच भारतीय भी हैं. पेट्रोल स्टेशन के पास एक मॉल में तुर्की के रेस्तरां में हुए विस्फोट में 35 लोग घायल हुए हैं.

मारे गये भारतीयों की पहचान अब्दुल सलीम पलांगड़, रियाज किझाकेमानोलिल, जकारिया पाडिंजारे अनाकांडी, वेंकटेश व शेख बाबू के तौर पर हुई है. विस्फोट में चार नेपाली और फिलीपींस के दो लोगों की भी मौत हुई है. भारतीय राजदूत संजीव अरोरा ने बताया कि दोहा स्थित भारतीय दूतावास पीडि़तों के परिवारों के संपर्क में है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >