कनाडा ने जी8 सम्मलेन में भाग नहीं लेने की धमकी दी

ओटावा : कनाडा के प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर ने यूक्रेन में रुस की सैन्य कार्रवाई के खिलाफ वाशिंगटन का साथ देते हुए जून में रुस में आयोजित होने जा रहे जी8 शिखर सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेने की धमकी दी है. रुसी संसद ने पड़ोसी यूक्रेन में सैन्य दल भेजने के लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को […]

ओटावा : कनाडा के प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर ने यूक्रेन में रुस की सैन्य कार्रवाई के खिलाफ वाशिंगटन का साथ देते हुए जून में रुस में आयोजित होने जा रहे जी8 शिखर सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेने की धमकी दी है. रुसी संसद ने पड़ोसी यूक्रेन में सैन्य दल भेजने के लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को हरी झंडी दे दी है जिसका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विरोध हो रहा है.

हार्पर ने कल अपने बयान में कहा, ह्यह्यहम राष्ट्रपति पुतिन की यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई किए जाने की निंदा करते हैं और इस मुद्दे पर हम अपने सहयोगियों के साथ हैं. उन्होंने आगे कहा कि यह कार्रवाई यूक्रेन की संप्रभुता और उसकी एकता का साफ तौर पर उल्लंघन है. यह अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत रुस की प्रतिबद्धता का भी उल्लंघन है. अमेरिकी अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि यूक्रेन संकट का समाधान नहीं किया गया तो राष्ट्रपति बराक ओबामा और अन्य यूरोपीय नेता सोची के ब्लैक सी रिजॉर्ट में जून में होने जा रहे जी8 सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेंगे.

ओबामा के उनसे और फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलोंद से फोन पर अलग अलग बातचीत किए जाने के बाद हार्पर का ये बयान आया. कनाडा ने भी आर्थिक संकट से गुजर रहे यूक्रेन के लिए वित्तीय सहयाता पैकेज की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >