पेरिस हमलों से गुस्साये फ्रांस ने कहा, IS के खिलाफ बमबारी होगी तेज

वर्साय: फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलोंद ने पेरिस में हुए हमलों को आज ‘युद्ध की कार्रवाई’ बताते हुए कहा कि फ्रांस सीरिया में आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ लडाई तेज कर देगा.ओलोंद ने संसद के दोनों सदनों की एक खास बैठक में कहा कि वह आने वाले दिनों में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा […]

वर्साय: फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलोंद ने पेरिस में हुए हमलों को आज ‘युद्ध की कार्रवाई’ बताते हुए कहा कि फ्रांस सीरिया में आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ लडाई तेज कर देगा.ओलोंद ने संसद के दोनों सदनों की एक खास बैठक में कहा कि वह आने वाले दिनों में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलेंगे और उन्होंने आईएस जेहादियों के खिलाफ लडाई को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक बैठक बुलाने की मांग की.

फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने कहा कि देश की राजधानी में हुए हमले ‘युद्ध की कार्रवाई’ हैं और ये तब किए गए जब लोग बार, रेस्त्रांओं, एक कंसर्ट हॉल और राष्ट्रीय स्टेडियम में शुक्रवार की रात का लुत्फ उठा रहे थे. उन्होंने कहा कि इन हमलों को लेकर ‘‘सीरिया में फैसला किया गया, वहां योजना बनायी गयी, इसकी तैयारी एवं व्यवस्था बेल्जियम में हुई और इन्हें फ्रांसीसी भागीदारी से हमारी जमीं पर अंजाम दिया गया.’ राष्ट्रपति ने कहा कि फ्रांस जवाब में सीरिया में अभियान ‘तेज’ कर देगा.
इससे पहले कल फ्रांस के लडाकू विमानों ने आईएस के सीरियाई गढ राका में स्थित ठिकानों पर बमबारी की जो पेरिस हमलों के बाद उसकी पहली सैन्य प्रतिक्रिया थी.उन्होंने कहा, ‘‘हम आने वाले हफ्तों में हमले जारी रखेंगे..’ राष्ट्रपति ने साथ ही कहा, ‘‘मैं आने वाले दिनों में अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा और रुसी राष्ट्रपति पुतिन से मिलूंगा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >