पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में अमेरिकी ड्रोन हमले में चार आतंकी ढेर

पेशावर: पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान कबाइली इलाके में अमेरिकी ड्रोन हमले में चार आतंकी मारे गए.शवाल इलाके में आतंकियों के वाहन पर ड्रोन से हमला किया गया. अफगान सीमा के पास स्थित इस क्षेत्र में घना जंगल है.एक अधिकारी ने बताया कि ड्रोन से दो मिसाइलें दागकर वाहन को नष्ट कर दिया गया. वाहन में […]

पेशावर: पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान कबाइली इलाके में अमेरिकी ड्रोन हमले में चार आतंकी मारे गए.शवाल इलाके में आतंकियों के वाहन पर ड्रोन से हमला किया गया. अफगान सीमा के पास स्थित इस क्षेत्र में घना जंगल है.एक अधिकारी ने बताया कि ड्रोन से दो मिसाइलें दागकर वाहन को नष्ट कर दिया गया. वाहन में सवार चारों लोग मारे गए.

मृतकों की पहचान नहीं हो पायी है लेकिन अधिकारियों ने कहा है कि मारे गए लोग आतंकवादी थे.उत्तरी वजीरिस्तान में सेना द्वारा पिछले साल अभियान शुरु किए जाने के बाद आतंकवादियों ने शवाल के दूरदराज के क्षेत्रों में ठिकाने बना लिए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >