न्यूयार्क: मशहूर कलाकार पाब्लो पिकासो का चर्चित तैल-चित्र ‘द वीमेन आफ अल्जीयर्स’ :अल्जीयर्स की औरतें: न्यूयार्क में 17.9 करोड डालर से अधिक राशि में बिका जिसने अब तक कला नीलामी के सारे रिकार्ड तोड दे और इसे इस सदी की सबसे उल्लेखनीय नीलामी करार दिया जा रहा है.
क्रिस्टीज के ठसाठस भरे नीलामी कक्ष में टेलीफोन से लग रही बोली के दौरान 11 मिनट बाद यह कलाकृति 17,93,65,000 डालर में बिकी. बिक्री से पहले इस नीलामी से 14 करोड डालर मिलने का अनुमान जताया गया था. पेंटिंग नीलामी का पिछला रिकार्ड 14.24 करोड डालर का है जो ब्रिटेन के कलाकार फ्रांसिस बेकन की एक मशहूर कलाकृति ‘थ्री स्टडीज आफ ल्यूशियर फ्रायड’ की बिक्री से हासिल हुई थी.
