मास्को: अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र के लिए सामान की आपूर्ति करने वाला रुस का मानवरहित मालवाहक अंतरिक्षयान पृथ्वी की तरफ वापस लौट रहा है और ऐसा लगता है कि वह नियंत्रण से बाहर हो गया है.
स्थिति से जुडे एक अधिकारी ने कहा कि यह पीछे बढने लगा है. वह कहां जाएगा, कुछ कहा नहीं जा सकता.इस संबंध में रुस की अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा जल्द आधिकारिक बयान आने की संभावना है.
उन्होंने कहा कि यह साफ है कि पूरी तरह नियंत्रण से बाहर की प्रतिक्रियाएं शुरु हो गई हैं.अधिकारी ने कहा कि अंतरिक्षयान के पीछे लौटने से मिशन खत्म होने की आशंका है. हालांकि रुस के अधिकारी इसे बचाने के लिए इससे फिर से संपर्क का प्रयास करेंगे.
मिशन से जुडे अधिकारियों का कहना है कि वे यान से संपर्क करने की दोबारा कोशिश कर रहे हैं लेकिन अब यह मुश्किल लग रहा है. उनका कहना है कि यह भी बता पाना मुश्किल है कि यान कब धरती में वापस गिरेगा. उन्होंने कहा कि यह घटना इस तरह की पहली स्थिति है.
गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र के लिए सामान की आपूर्ति करने वाला रुस का एक मानवरहित मालवाहक अंतरिक्षयान कल भेजा गया था लेकिन उसे छोडे जाने के कुछ समय बाद ही उससे संपर्क टूट गया.
