भूकंप से काठमांडू की भौगोलिक स्थिति बदली, एवरेस्ट में कोई बदलाव नहीं : विशेषज्ञ

सिडनी: नेपाल को तबाह करने और हजारों लोगों की जान लेने वाले भूकंप ने काठमांडू की भौगोलिक स्थिति बदल दी है, हालांकि माउंट एवरेस्ट में किसी बदलाव के संकेत नहीं हैं. इस घटना की वजह से काठमांडो कई मीटर दक्षिण की ओर खिसक गया है. नेपाल में शनिवार को आया 7.8 तीव्रता का भूकंप देश […]

सिडनी: नेपाल को तबाह करने और हजारों लोगों की जान लेने वाले भूकंप ने काठमांडू की भौगोलिक स्थिति बदल दी है, हालांकि माउंट एवरेस्ट में किसी बदलाव के संकेत नहीं हैं. इस घटना की वजह से काठमांडो कई मीटर दक्षिण की ओर खिसक गया है.

नेपाल में शनिवार को आया 7.8 तीव्रता का भूकंप देश में पिछले 80 सालों में आया सबसे भयावह हादसा है. इसमें अभी तक 4,300 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और बडे पैमाने पर संपति को क्षति पहुंची है.

कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के ‘टेक्टोनिक्स’ विशेषज्ञ जेम्स जैक्सन ने बताया कि भूकंप के बाद पृथ्वी सं गुजरने वाली वाली ध्वनि तरंगों के संबंध में जुटाए गए आंकडों के मुताबिक राजधानी काठमांडो के नीचे की जमीन संभवत: करीब तीन मीटर दक्षिण की ओर खिसक गयी है.

एडिलेड विश्वविद्यालय के फिजिकल साइंस विभाग के प्रमुख सैंडी स्टेसी का विश्लेषण भी कुछ ऐसा ही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >