इराक की राजधानी में कार विस्फोटों से कम से कम 20 की मौत

बगदाद: इराक की राजधानी में व्यस्त कारोबारी इलाकों में सिलसिलेवार कार बम विस्फोटों में आज कम से कम 20 नागरिकों की मौत हो गयी. पुलिस ने कहा कि बगदाद के पश्चिमी जिले मनसूर में एक व्यस्त सडक पर कार बम में विस्फोट होने से उसमें सवार 10 लोगों की मौत हो गयी और 25 घायल […]

बगदाद: इराक की राजधानी में व्यस्त कारोबारी इलाकों में सिलसिलेवार कार बम विस्फोटों में आज कम से कम 20 नागरिकों की मौत हो गयी.

पुलिस ने कहा कि बगदाद के पश्चिमी जिले मनसूर में एक व्यस्त सडक पर कार बम में विस्फोट होने से उसमें सवार 10 लोगों की मौत हो गयी और 25 घायल हो गय.
विस्फोट में कम से कम 20 कारें जल गयीं. अनेक दुकानों और रेस्तराओं को नुकसान पहुंचा. पुलिस ने बताया कि घायलों में चार बच्चे हैं.
एक घंटे बाद बगदाद के आमिल में एक व्यस्त सडक पर एक और कार बम हमले में तीन लोगों की मौत हो गयी तथा 12 अन्य घायल हो गये.आज दिन में बगदाद के बाया जिले में भी एक कार बम विस्फोट हुआ था जिसमें सात लोगों की मौत हो गयी और कम से कम 16 घायल हो गये. किसी ने हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >