संदिग्ध पैकेट के चलते स्टेचू ऑफ लिबर्टी को खाली कराया गया

न्यूयॉर्क: अमेरिका में सबसे प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में शामिल स्टेचू ऑफ लिबर्टी तथा इसके आसपास की जगह को एक संदिग्ध पैकेट मिलने के बाद खाली करा लिया गया. ट्विटर पर डाली गयी अनेक तस्वीरों में पर्यटकों की लंबी कतार देखी जा सकती है जो मैनहट्टन लौटने के लिए नौका का इंतजार कर रहे हैं.पार्क पुलिस […]

न्यूयॉर्क: अमेरिका में सबसे प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में शामिल स्टेचू ऑफ लिबर्टी तथा इसके आसपास की जगह को एक संदिग्ध पैकेट मिलने के बाद खाली करा लिया गया.

ट्विटर पर डाली गयी अनेक तस्वीरों में पर्यटकों की लंबी कतार देखी जा सकती है जो मैनहट्टन लौटने के लिए नौका का इंतजार कर रहे हैं.पार्क पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘संदिग्ध पैकेट की खबर के बाद जगह को खाली करा लिया गया.’’न्यूयॉर्क पुलिस ने कहा कि स्थानीय समयानुसार दोपहर दो बजे तक लोगों को वहां से निकाल दिया गया और बम विशेषज्ञों का विशेष दल भेजा गया.
एनबीसी टेलीविजन के अनुसार अधिकारियों ने बम होने की धमकी भरा फोन आने के बाद न्यूयॉर्क हार्बर स्थित इस जगह को खाली कराने का आदेश दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >