धार्मिक चिन्ह स्वस्तिक को प्रतिबंधित करने पर विचार कर रहा है अमेरिकी विश्वविद्यालय

वाशिंगटन : अमेरिका का प्रतिष्ठित जॉर्ज वाशिंगटन विश्वविद्यालय हिंदू और बौद्ध धर्म के धार्मिक चिन्ह स्वस्तिक पर प्रतिबंध लगाने के बारे में विचार कर रहा है क्योंकि प्रशासन का मानना है कि यह नाजी प्रतीक की तरह दिखता है और इससे यहूदी छात्रों की भावनाएं आहत हो सकती है. यह विचार उस वक्त सामने आया […]

वाशिंगटन : अमेरिका का प्रतिष्ठित जॉर्ज वाशिंगटन विश्वविद्यालय हिंदू और बौद्ध धर्म के धार्मिक चिन्ह स्वस्तिक पर प्रतिबंध लगाने के बारे में विचार कर रहा है क्योंकि प्रशासन का मानना है कि यह नाजी प्रतीक की तरह दिखता है और इससे यहूदी छात्रों की भावनाएं आहत हो सकती है.

यह विचार उस वक्त सामने आया है कि जब एक यहूदी छात्र अपनी भारत यात्रा से स्वास्तिक की तस्वीर के साथ लौटा. उसके यहूदी समुदाय के आवासीय हॉल के बुलेटिन बोर्ड में यह तस्वीर लगा दी थी.
समुदाय के लोगों ने जब बुलेटन बोर्ड पर स्वास्तिक देखा तो उन्होंने सोचा कि यह एक प्रकार का खतरा है और इस बारे में पुलिस को सूचित किया.
कुछ घंटों के भीतर मामला शांत हुआ. पुलिस ने अपनी जांच बंद कर दी. बुलेटिन बोर्ड पर तस्वीर लगाने वाले छात्र को बाहर निकाल दिया गया है. इस छात्र की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है.
जॉर्ज वाशिंगटन विश्वविद्यालय के अध्यक्ष स्टीवन नैप ने एक बयान में कहा, छात्र का दावा है कि उसकी हरकत घृणा पैदा करने वाली नहीं थी. विश्वविद्यालय इस मामले को समीक्षा के लिए घृणा अपराध इकाई के लिए भेज रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >