जिनीवा : विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि भारत में पिछले तीन वर्षों में मलेरिया से होने वाली मौतों में काफी कमी आई है, जबकि इस मच्छर जनित रोग से विश्व में हर साल पांच लाख से अधिक लोगों की जान चली जाती है.
इसने कहा कि 2013 में मलेरिया से विश्वभर में पांच लाख 84 हजार लोगों की मौत हुई. इनमें पांच साल से कम उम्र के बच्चों की संख्या तीन चौथाई है.
हालांकि मलेरिया का वैश्विक आंकडा 30 प्रतिशत घटा है और 2000 और 2013 के बीच मृत्यु दर में 40 प्रतिशत की कमी आई है. डब्ल्यूएचओ वैश्विक मलेरिया कार्यक्रम के रिचर्ड सिबुल्स्किस ने कहा, मलेरिया का आंकडा विश्वभर में 30 प्रतिशत घटा है, 2000 और 2013 के बीच मृत्यु दर में 40 प्रतिशत की कमी आई है.
उन्होंने कहा, हमें जो आंकडे मिले हैं, वह बताते हैं कि भारत में पिछले तीन वर्षों में मलेरिया में बडी कमी आई है. डब्ल्यूएचओ के आंकडे के अनुसार 2013 में भारत में मलेरिया से 28 हजार लोगों की मौत हुई, जबकि सालाना के हिसाब से यह आंकडा 46 हजार का हो सकता है.
