लखवी की रिहाई पर प्रधानमंत्री ने जताया कड़ा विरोध कहा, आतंक को पनाह देने के बजाय सजा मिलनी चाहिए

पेरिस : मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड जकी-उर-रहमान लखवी को रिहा किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को परोक्ष संदेश देते हुए कहा कि किसी भी देश को आतंकवादियों को पनाह देने की बजाय उन्हें सजा देनी चाहिए. फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलोंद के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में मोदी ने कहा, आतंकवाद से […]

पेरिस : मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड जकी-उर-रहमान लखवी को रिहा किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को परोक्ष संदेश देते हुए कहा कि किसी भी देश को आतंकवादियों को पनाह देने की बजाय उन्हें सजा देनी चाहिए.

फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलोंद के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में मोदी ने कहा, आतंकवाद से मुकाबले के लिए वैश्विक कार्रवाई की जरुरत है. सभी देशों को प्रण करना चाहिए कि वे आतंकवादियों को पनाह देने की बजाय उन्हें सजा देंगे.

ओलोंद ने लखवी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि एक निंदनीय कृत्य के लिए जिम्मेदार शख्स की रिहाई के मुद्दे पर भारत में आक्रोश को वह समझ सकते हैं. नवंबर 2008 में मुंबई में हुए हमले के पीछे लखवी का हाथ था. इस हमले में 166 लोग मारे गए थे.

मोदी और ओलोंद ने पेरिस में हाल ही में हुए हमले और लखवी की रिहाई के संदर्भ में आतंकवाद के मुद्दे पर चर्चा की और इस समस्या के खिलाफ सहयोग बढाने का फैसला किया. प्रधानमंत्री ने कहा, दुनिया कई चुनौतियों का सामना कर रही है. दुनिया में उथल-पुथल है और सभी इससे प्रभावित हैं……विभिन्न देशों में आतंकवाद नए स्वरुपों में फैल रहा है. उन्होंने कहा कि फ्रांस को पेरिस में इससे जूझना पडा जब जनवरी महीने में आतंकवादियों ने हमला किया. उन्होंने कहा कि फ्रांस आतंकवाद के मुद्दे पर भारत का दर्द समझता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >