इस्लामाबाद : भारत के साथ दो महीने पहले ही एक परमाणु करार करने के बाद श्रीलंका ने आज पाकिस्तान के साथ छह समझौतों पर हस्ताक्षर किए जिनमें परमाणु सहयोग के बारे में किया गया समझौता भी शामिल है. इसके साथ ही श्रीलंका और पाकिस्तान दोनों विभिन्न क्षेत्रों में अपने संबंधों को प्रगाढ बनाने पर सहमत हुए हैं.
पाकिस्तान और श्रीलंका ने परमाणु सहयोग के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए
इस्लामाबाद : भारत के साथ दो महीने पहले ही एक परमाणु करार करने के बाद श्रीलंका ने आज पाकिस्तान के साथ छह समझौतों पर हस्ताक्षर किए जिनमें परमाणु सहयोग के बारे में किया गया समझौता भी शामिल है. इसके साथ ही श्रीलंका और पाकिस्तान दोनों विभिन्न क्षेत्रों में अपने संबंधों को प्रगाढ बनाने पर सहमत […]

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पाकिस्तान की यात्रा पर आए श्रीलंकाई राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना से मुलाकात के बाद इन समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए.
एक आधिकारिक बयान के अनुसार दोनों देशों ने पाकिस्तान परमाणु ऊर्जा आयोग और श्रीलंका के परमाणु ऊर्जा प्राधिकार के बीच सहयोग के लिए सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए.
दोनों पक्षों ने मौजूदा व्यापार 43.8 करोड डालर को अगले कुछ सालों में बढाकर एक अरब डालर करने का भी फैसला किया. दोनों पक्षों ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ सहयोग के लिए भी समझौता किया. इसके अलावा अकादमिक सहयोग और पाकिस्तान के नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी और श्रीलंका के लक्ष्मण कादिरगमार इंस्टीट्यूट आफ इंटरनेशनल रिलेशंस एंड स्टै्रटजिक स्टडीज के बीच सहयोग के संबंध में भी समझौते किए गए हैं.
श्रीलंका ने भारत के साथ परमाणु समझौता फरवरी में किया था जब सिरिसेना कार्यभार संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर भारत गए थे. इस समझौते में परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण इस्तेमाल के लिए ज्ञान एवं कौशल का आदान-प्रदान, संसाधनों को साझा करना, क्षमता निर्माण और कर्मियों को प्रशिक्षण आदि शामिल हैं.
श्रीलंका और पाकिस्तान ने खेल, जहाजरानी ओर आपदा प्रबंधन क्षेत्रों में भी सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए। दोनों नेताओं ने आमने सामने की मुलाकात की और इसके बाद प्रतिनिधि स्तर पर वार्ता हुई, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों पर विचार विमर्श किया गया.
शरीफ ने कहा कि उनका देश श्रीलंका के साथ संबंधों को काफी महत्व देता है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में श्रीलंका के लिए काफी सद्भाव है.