भारत में सिर्फ 20 प्रतिशत लोगों की है इंटरनेट तक पहुंच : अध्ययन

वाशिंगटन : दुनिया के 32 विकासशील देशों में किए गए अध्ययन के मुताबिक भारत में इंटरनेट तक महज 20 प्रतिशत लोगों की पहुंच है जबकि सिर्फ 14 प्रतिशत लोग स्मार्टफोन रखते हैं. पीव रिसर्च सेन्टर द्वारा किए गए अध्ययन के मुताबिक, भारत में इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों में से 65 प्रतिशत ने बताया कि वे […]

वाशिंगटन : दुनिया के 32 विकासशील देशों में किए गए अध्ययन के मुताबिक भारत में इंटरनेट तक महज 20 प्रतिशत लोगों की पहुंच है जबकि सिर्फ 14 प्रतिशत लोग स्मार्टफोन रखते हैं.
पीव रिसर्च सेन्टर द्वारा किए गए अध्ययन के मुताबिक, भारत में इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों में से 65 प्रतिशत ने बताया कि वे फेसबुक और ट्विटर जैसी सोशल नेटवर्किंग वेबसाइटों का उपयोग करते हैं. जबकि 55 प्रतिशत नौकरियां खोजने के लिए इंटरनेट का उपयोग करते हैं.
सर्वेक्षण में शामिल किए गए 32 देशों में औसतन 44 प्रतिशत लोग गाहे-बगाहे इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं. इस सर्वेक्षण के मुताबिक, इंडोनेशिया में 24 प्रतिशत, भारत में 20 प्रतिशत, बांग्लादेश में 11 प्रतिशत और पाकिस्तान में महज आठ प्रतिशत लोग इंटरनेट का उपयोग करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >