पाक:बारिश और बाढ़ ने ली 80 लोगों की जान

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में मूसलाधार बारिश और बाढ़ ने पिछले चार दिन में 80 लोगों की जान ली है और 81,000 से ज्यादा लोगों को बेघर कर दिया है.राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकार (एनडीएमए)ने आज कहा कि दक्षिण प्रांत सिंध में 22 लोग मारे गए हैं. उसने कहा कि बलूचिस्तान में 18, पंजाब में 15, खैबर-पख्तूनख्वा […]

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में मूसलाधार बारिश और बाढ़ ने पिछले चार दिन में 80 लोगों की जान ली है और 81,000 से ज्यादा लोगों को बेघर कर दिया है.राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकार (एनडीएमए)ने आज कहा कि दक्षिण प्रांत सिंध में 22 लोग मारे गए हैं. उसने कहा कि बलूचिस्तान में 18, पंजाब में 15, खैबर-पख्तूनख्वा में 10 और अफगानिस्तान सीमा से लगे कबाइली इलाकों में 12 लोगों की जान गई है. पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में तीन लोगों की मौत हुई है. अभी तक कम से कम 36 लोगों के घायल होने की सूचना है.

बाढ़ और बारिश से अभी तक 333 गांव प्रभावित हुए हैं. इनमें से पंजाब में 275, बलूचिस्तान में और सिंध तथा खैबर-पख्तूनख्वा में 15-15 गांव प्रभावित हुए हैं. एनडीएमए ने बताया कि बारिश और बाढ़ के कारण 81,000 से ज्यादा लोग विस्थापित हो गए हैं. सबसे ज्यादा 66,000 लोग पंजाब प्रांत से विस्थापित हुए हैं.सरकार ने 15 राहत शिविर लगाए हैं जिनमें 2,600 से ज्यादा लोग रह रहे हैं. एनडीएमए के अनुसार, अगले 24 घंटों में और बारिश होने की आशंका है. इसबीच आज राजधानी इस्लामाबाद में हुई बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया और यातायात बाधित हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >