न्यूयॉर्क : अमेरिका में भारतीय मूल के तीन व्यक्ति नसाउ काउंटी के एक्जक्यूटिव पद का चुनाव लड़ रहे डेमोकेट्रिक पार्टी के उम्मीदवार के सहयोगी के तौर पर तीन अलग अलग पदों पर चुनाव लड रहे हैं.काउंटी के एक्जक्यूटिव का काम भी अमेरिका के मेट्रो शहरों के मेयर की तरह होता है.
डेमोक्रेट उम्मीदवार टॉम सुओजी के का कहना है कि उन्हें और उनके साथियों को नसाउ काउंटी को रहने के लिए फिर से एक आकर्षक और किफायती क्षेत्र बनाने की जरुरत है. सुओजी गवर्नर एंड्रयू कुओमो के खिलाफ भी चुनाव लड़ चुके हैं.भारतीय मूल की मिली मखीजानी डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से टाउन ऑफ ओइस्टर बे के टाउन कलर्क के उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं. पेशे से वकील मिली फिलहाल नसाउ काउंटी की सर्वोच्च अदालत के एक न्यायाधीश की कानूनी कलर्क हैं.
आंध्र प्रदेश में पैदा हुए शकर नेलनुथाला टाउन ऑफ ओइस्टर बे के काउंसिल मेंबर के उम्मीदवार के तौर पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. तीसरे भारतीय-अमेरिकी सिद नाथन हैं जो नार्थ हेम्पस्टेड टाउन में काउंसिल मेंबर के उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में हैं.
