वाशिंगटन पोस्ट के नए मालिक होंगे एमेजन के सीईओ जेफरी बेजोस

वाशिंगटन : एमेजन के संस्थापक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेफरी पी. बेजोस 25 करोड़ डालर में वाशिंगटन पोस्ट कंपनी की समाचार पत्र संपत्तियों को खरीदने पर सहमत हो गए हैं.वाशिंगटन पोस्ट ने कल इस सौदे की घोषणा की. इस सौदे से बेजोस पहली बार अखबार उद्योग में कदम रखेंगे. अखबार उद्योग को पिछले कुछ वर्षों […]

वाशिंगटन : एमेजन के संस्थापक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेफरी पी. बेजोस 25 करोड़ डालर में वाशिंगटन पोस्ट कंपनी की समाचार पत्र संपत्तियों को खरीदने पर सहमत हो गए हैं.वाशिंगटन पोस्ट ने कल इस सौदे की घोषणा की. इस सौदे से बेजोस पहली बार अखबार उद्योग में कदम रखेंगे. अखबार उद्योग को पिछले कुछ वर्षों से अखबार की प्रसार संख्या में गिरावट और आमदनी में तेज गिरावट का सामना करना पड़ रहा है.

बेजोस ने वाशिंगटन पोस्ट को दिए इंटरव्यू में कहा, यह मेरे लिए एक नया क्षेत्र होगा जहां प्रयोग की जरुरत होगी. भले ही स्वामित्व बदल रहा हो, अखबार के मूल्यों में कोई बदलाव नहीं होगा और अखबार का कर्तव्य पाठकों के प्रति है न कि मालिक के प्रति.उन्होंने कहा, यह ऐसा दिन है जिसकी कल्पना मैं और मेरे परिवार ने कभी नहीं की थी. वाशिंगटन पोस्ट के प्रकाशक कैथरीन वेमाउथ ने कर्मचारियों को लिखे एक संदेश में कहा, वाशिंगटन पोस्ट कंपनी उस अखबार को बेच रही है जिसको एक पौध से वृक्ष का आकार देने में उसे आठ दशक लगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >