रक्षा खर्च में कटौती करे भारतः पाक

इस्लामाबाद: पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने क्षेत्र में हथियारों की होड़ समाप्त करने की अपील करते हुए रक्षा खर्च में कटौती करने के लिए भारत को साथ देने को कहा है. शरीफ ने कहा, ‘‘जब तक हथियारों के मामले में संतुलन स्थापित नहीं होता तब तक क्षेत्रीय शांति खतरे में रहेगी..हम शांति चाहते हैं और […]

इस्लामाबाद: पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने क्षेत्र में हथियारों की होड़ समाप्त करने की अपील करते हुए रक्षा खर्च में कटौती करने के लिए भारत को साथ देने को कहा है.

शरीफ ने कहा, ‘‘जब तक हथियारों के मामले में संतुलन स्थापित नहीं होता तब तक क्षेत्रीय शांति खतरे में रहेगी..हम शांति चाहते हैं और इसके लिए दोनों देशों को अपने रक्षा खर्च पर अवश्य ही अंकुश लगाना होगा.’’ ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने शरीफ के हवाले से बताया कि दोनों देशों के बीच युद्ध से आम आदमी प्रभावित होगा.

उन्होंने जेद्दा में ‘पाकिस्तान जर्नलिस्ट्स फोरम’ के एक प्रतिनिधिमंडल से बातचीत में यह बात कही. शरीफ अभी एक निजी यात्र पर सउदी अरब में हैं.उन्होंने कहा कि वह सभी राजनीतिक पार्टियों से परामर्श कर कश्मीर और अन्य मुद्दों पर एक विस्तृत नीति बनाएंगे. पाक प्रधानमंत्री ने अफगानिस्तान पर एक सवाल के जवाब में कहा कि पाकिस्तान अपने पड़ोसी देशों के मामले में हस्तक्षेप नहीं करने की नीति अपनाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >