रुहानी राष्ट्रपति बनने के लिए तैयार,आज लेंगे शपथ

तेहरान: ईरान के कट्टर दुश्मन इस्राइल के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणियां करने के एक दिन बाद हसन रुहानी ने ईरान के सर्वोच्च नेता द्वारा देश के सातवें राष्ट्रपति के रुप में अनुमोदन प्राप्त करने के लिए उनसे मुलाकात की. जून में हुए चुनावों में रुहानी की आश्चर्यजनक जीत के बाद, 64 वर्षीय इस उदारवादी नेता ने […]

तेहरान: ईरान के कट्टर दुश्मन इस्राइल के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणियां करने के एक दिन बाद हसन रुहानी ने ईरान के सर्वोच्च नेता द्वारा देश के सातवें राष्ट्रपति के रुप में अनुमोदन प्राप्त करने के लिए उनसे मुलाकात की.

जून में हुए चुनावों में रुहानी की आश्चर्यजनक जीत के बाद, 64 वर्षीय इस उदारवादी नेता ने आज दोपहर अयातुल्लाह अली खमैनी की अध्यक्षता में हुए समारोह में ईरान का सर्वोच्च निर्वाचित पद ग्रहण करेंगे.रुहानी महमूद अहमदीनेजाद के बाद ईरान के राष्ट्रपति बने हैं. अहमदीनेजाद का दो बार का कार्यकाल विवादास्पद रहा है. इस दौरान उन्होंने यहूदी देश इस्राइल के खिलाफ बार-बार गुस्सा जाहिर किया और उनका विवादास्पद पुर्ननिर्वाचन चर्चा में रहा. अहमदीनेजाद के आठ साल के कार्यकाल में तेहरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं के कारण पश्चिमी ताकतों से अनबन और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के कारण आर्थिक कठिनाइयां और कुप्रबंधन भी चर्चा में रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >