अफगानिस्तान के साथ सुरक्षा समझौते को लेकर अमेरिका आश्वस्त

वाशिंगटन : अमेरिका ने विश्वास जताया है कि वार्ता बहाल होने के बाद वह जल्द ही अफगानिस्तान के साथ द्विपक्षीय सुरक्षा समझौते को पूरा कर लेगा.हाल ही में अफगान राष्ट्रपति हामिद करजई ने तालिबान के साथ अमेरिका के प्रत्यक्ष बातचीत करने के प्रयासों के विरोध में बातचीत को निलंबित कर दिया था. उस वक्त दोनों […]

वाशिंगटन : अमेरिका ने विश्वास जताया है कि वार्ता बहाल होने के बाद वह जल्द ही अफगानिस्तान के साथ द्विपक्षीय सुरक्षा समझौते को पूरा कर लेगा.हाल ही में अफगान राष्ट्रपति हामिद करजई ने तालिबान के साथ अमेरिका के प्रत्यक्ष बातचीत करने के प्रयासों के विरोध में बातचीत को निलंबित कर दिया था. उस वक्त दोनों देशों के बीच बातचीत काफी आगे जा चुकी थी.

अमेरिकी विदेश विभाग की उप प्रवक्ता मैरी हार्फ ने कहा, बातचीत के निलंबित होने से पहले इसमें महत्वपूर्ण प्रगति हुई थी और हमें पूरा यकीन है कि बातचीत बहाल होने के बाद हम जल्द समझौते को पूरा कर लेंगे. उन्होंने कहा कि वार्ता के निलंबन के बाद दोनों देशों के बीच सुरक्षा समझौते को लेकर अनौपचारिक चर्चा हो रही है, लेकिन फैसला अफगानिस्तान को ही करना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >