मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति नशीद मिलेंगे भारतीय नेताओं से

नयी दिल्ली : मालदीव में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से करीब एक माह पहले वहां के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद शीर्ष भारतीय नेतृत्व से मिलने यहां आए हैं.नशीद की मालदिवियन डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘वह भारतीय नेतृत्व से मिलने के लिए भारत की यात्रा पर हैं. वह प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से संक्षिप्त मुलाकात […]

नयी दिल्ली : मालदीव में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से करीब एक माह पहले वहां के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद शीर्ष भारतीय नेतृत्व से मिलने यहां आए हैं.नशीद की मालदिवियन डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘वह भारतीय नेतृत्व से मिलने के लिए भारत की यात्रा पर हैं. वह प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से संक्षिप्त मुलाकात कर सकते हैं.’’उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी निरंतर भारत के संपर्क में है.

जब उनसे पूछा गया कि इस यात्रा के दौरान किन मुद्दों पर चर्चा हो सकती है, उन्होंने कहा, ‘‘हम सात सितंबर को होने वाले चुनाव में बड़ी गंभीर स्थिति से गुजर रहे हैं.’’ नशीद आज विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद से मिले. उन्होंने ट्विटर पर कहा कि वह वित्त मंत्री पी चिदम्बरम से मिलेंगे. नशीद पिछले साल फरवरी में सत्ता से अपदस्थ कर दिए गए थे और तब से मालदीव ने कई राजनीतिक उतार चढ़ाव देखे हैं.

भारत ने इस बात पर बल दिया है कि राष्ट्रपति चुनाव स्वतंत्र एवं निष्पक्ष होना चाहिए तथा उसने मालदीव के सभी राजनीतिक दलों से संपर्क साधा है. वर्ष 2008 में मालदीव के पहले लोकतांत्रिक चुनाव में नशीद से शिकस्त खाने से पहले वहां 30 साल तक शासन करने वाले मामून अब्दुल गयूम ने जून की शुरुआत में भारत यात्रा की थी और प्रधानमंत्री से भेंट की थी.राष्ट्रपति मोहम्मद वहीद ने भी नशीद से पदभार संभालने के बाद भारत की यात्रा की थी. भारत मालदीव को उसके चुनाव आयोग समेत विभिन्न महत्वपूर्ण संगठनों को मजबूत बनाने में मदद कर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >