श्रीलंका ने 65 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

कोलंबो : श्रीलंका ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा के उल्लंघन के आरोप में 65 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है जो नौ ट्रॉलरों में सवार थे.श्रीलंकाई नौसेना के प्रवक्ता कोसाला वार्नाकुल सूर्या ने कहा है कि कल पांच ट्रॉलरों में सवार 34 मछुआरों को उत्तर के प्वाइंट पेड्रो के अपतटीय क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया. […]

कोलंबो : श्रीलंका ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा के उल्लंघन के आरोप में 65 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है जो नौ ट्रॉलरों में सवार थे.श्रीलंकाई नौसेना के प्रवक्ता कोसाला वार्नाकुल सूर्या ने कहा है कि कल पांच ट्रॉलरों में सवार 34 मछुआरों को उत्तर के प्वाइंट पेड्रो के अपतटीय क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया. चार ट्रॉलरों में सवार 31 अन्य मछुआरे मुल्लाइतिवू के पूर्व से गिरफ्तार किए गए.

उन्होंने कहा, गिरफ्तारियां कल रात हुईं और मछुआरे उत्तर में प्वाइंट पेड्रो तथा पूर्वी बंदरगाह जिले तृंकोमाली के अधिकारियों को सौंप दिए गए हैं.नौसेना के अधिकारी ने कहा, ‘‘उनके खिलाफ अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा के उल्लंघन के आरोप लगाए जाएंगे.भारतीय मछुआरों के बार..बार समुद्री सीमा पार करने पर टिप्पणी करते हुए श्रीलंकाई राष्ट्रपति महिन्दा राजपक्षे ने कहा कि यह सुनियोजित अभियान का हिस्सा हो सकता है.जबकि राष्ट्रपति के भाई और श्रीलंका के आर्थिक विकास मंत्री बासिल राजपक्षे ने मुद्दे पर चर्चा के लिए भारतीय मछुआरों के एक समूह को श्रीलंका आने का न्यौता दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >