कैथरीन एश्टन ने मुर्सी से दो घंटे तक मुलाकात की

काहिरा : यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख कैथरीन एश्टन ने मिस्र के अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के साथ दो घंटे तक बातचीत की है.कैथरीन की प्रवक्ता माजा कोसिजानकिक ने आज बताया कि यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख ने मुर्सी के साथ दो घंटे तक बातचीत की. मुर्सी को सेना द्वारा सत्ता से बेदखल […]

काहिरा : यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख कैथरीन एश्टन ने मिस्र के अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के साथ दो घंटे तक बातचीत की है.कैथरीन की प्रवक्ता माजा कोसिजानकिक ने आज बताया कि यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख ने मुर्सी के साथ दो घंटे तक बातचीत की. मुर्सी को सेना द्वारा सत्ता से बेदखल किए जाने के बाद मिस्र में हो रही हिंसा के बीच राजनीतिक संकट पर बातचीत करने के मकसद से कैथरीन काहिरा पहुंची. कल रात में उन्होंने मुर्सी से मुलाकात की.

सूत्रों का कहना है कि वह काहिरा से हेलीकॉप्टर के जरिए उस अज्ञात स्थान के लिए रवाना हुईं जहां मुर्सी को रखा गया है. बीते 17 जुलाई की रात को कैथरीन ने मुर्सी से मुलाकात और उनकी रिहाई का आग्रह किया था, हालांकि उस वक्त मिस्र की सेना पर कोई सकारात्मक जवाब नहीं दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >