ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होगा दूसरा जीओपीआईओ महिला सम्मेलन

वाशिंगटन : दुनिया भर में सभी आयु वर्ग की महिलाओं को पेश आने वाली समस्याओं पर भारतीय मूल के लोगों के वैश्विक संगठन ( जीओपीआईओ ) का दूसरा महिला सम्मेलन इस वर्ष के अंत में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होगा.भारतीय मूल की महिलाएं- चुनौतियां, आधिकारिता एवं अवसर विषय पर आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम जीओपीआईओ के […]

वाशिंगटन : दुनिया भर में सभी आयु वर्ग की महिलाओं को पेश आने वाली समस्याओं पर भारतीय मूल के लोगों के वैश्विक संगठन ( जीओपीआईओ ) का दूसरा महिला सम्मेलन इस वर्ष के अंत में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होगा.भारतीय मूल की महिलाएं- चुनौतियां, आधिकारिता एवं अवसर विषय पर आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम जीओपीआईओ के द्विवार्षिक सम्मेलन ‘क्षेत्रीय प्रवासी दिवस 2013:पीबीडी 2013: का एक अभिन्न हिस्सा है, जिसका आयोजन इस वर्ष 9 नवंबर को सिडनी में किया जाएगा.

जीओपीआईओ ने एक बयान जारी कर कहा कि महिला सम्मेलन दुनिया भर की महिलाओं को पेश आने वाली महत्वपूर्ण समस्याओं का समाधान चाहता है, जो विभिन्न देशों में महिलाओं पर होने वाले अत्याचार की हालिया रिपोटरें से साबित होते हैं.इस सम्मेलन के विभिन्न सत्रों में इतिहास, आकांक्षाओं, समस्याओं, चुनौतियों और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला जाएगा.इसमें बताया गया है कि सम्मेलन में राजनीति, सरकारी एवं निजी क्षेत्र में भारतीय महिलाएं, महिला सशक्तिकरण और भारतीय महिलाओं की अहम भूमिका सहित महिलाओं से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >