उजबेकिस्तान के छह आतंकवादी पाकिस्तान में गिरफ्तार

लाहौर : अलकायदा और तालिबान के सहयोगी इस्लामिक मूवमेंट ऑफ उजबेकिस्तान के छह आतंकवादियों को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से गिरफ्तार किया गया है.पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए ये आरोपी पंजाब के पूर्व राज्यपाल सलमान तसीर के पुत्र शाहबाज तसीर और एक अमेरिकी नागरिक वारेन वीनस्टीन के अपहरण में संलिप्त थे. गौरतलब है […]

लाहौर : अलकायदा और तालिबान के सहयोगी इस्लामिक मूवमेंट ऑफ उजबेकिस्तान के छह आतंकवादियों को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से गिरफ्तार किया गया है.पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए ये आरोपी पंजाब के पूर्व राज्यपाल सलमान तसीर के पुत्र शाहबाज तसीर और एक अमेरिकी नागरिक वारेन वीनस्टीन के अपहरण में संलिप्त थे.

गौरतलब है कि सलमान तसीर की हत्या कर दी गई थी.पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों की पहचान उस्मान बसरा, नैमुतुल्ला उजबेक, मुफ्ती मोहसिन उर्फ जलालुद्दीन, फरहाज मुस्तफा, राणा अब्दुर रहमान और मोहम्मद के रुप में की गई है. इन्हें पंजाब प्रांत के विभिन्न हिस्सों से गिरफ्तार किया गया है.

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने शाहबाज और वारेन का अपहरण करने और शिया समुदाय के धार्मिक नेता इरफान नकवी की हत्या की बात स्वीकार की है. शहबाज और वारेन अब भी उनकी कैद में हैं.उन्होंने एक व्यापारी शेख शाहिद के अपहरण की बात भी स्वीकार की है. उन्होंने शाहिद को 10 करोड़ रुपए की फिरौती लेकर मुक्त किया था.पुलिस ने कहा कि इन लोगों की गिरफ्तारियों से शाहबाज और अमेरिकी नागरिक को सुरक्षित बचाने में मदद मिल सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >