ओबामा ने व्हाइट हाउस में इफ्तार दावत दी

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने देश के निर्माण में मुस्लिम.अमेरिकियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इस्लाम ने अमेरिका के चरित्र के निर्माण में योगदान किया है. ओबामा ने पवित्र रमजान महीने के मौके पर व्हाइट हाउस में इफ्तार की दावत दी थी.इसमें उन्होंने कहा कि दुनिया भर में मुस्लिम समुदायों के […]

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने देश के निर्माण में मुस्लिम.अमेरिकियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इस्लाम ने अमेरिका के चरित्र के निर्माण में योगदान किया है.

ओबामा ने पवित्र रमजान महीने के मौके पर व्हाइट हाउस में इफ्तार की दावत दी थी.इसमें उन्होंने कहा कि दुनिया भर में मुस्लिम समुदायों के साथ अमेरिकी बातचीत का प्रमुख हिस्सा आर्थिक अवसरों और उद्यमशीलता का समर्थन करना है.

उन्होंने कल शाम कहा कि व्हाइट हाउस की परंपरा विभिन्न पंथों के पवित्र दिनों को मनाने की रही है. ओबामा ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रमजान प्रार्थना और उपवास के जरिए खुदा के प्रति अपनी भक्ति प्रदर्शित करने का समय है, साथ ही यह परिवार और मित्रों के एक साथ होने का भी अवसर है.

उन्होंने कहा कि हमारे इतिहास के दौरान अपने देश के चरित्र के निर्माण में इस्लाम का योगदान रहा है और मुस्लिम.अमेरिकियों के अच्छे कार्यों से हमारे देश के निर्माण में मदद मिली है. उन्होंने कहा कि हमने इसके नतीजे देखे हैं. उन्होंने कहा कि हमें वे नतीजे मुस्लिम प्रवासियों की पीढ़ियों..किसानों और कारखाने के श्रमिकों, की सड़कों और हमारे शहरों के निर्माण में मदद के रुप में दिखी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >