लंदन : ब्रिटेन में कानूनी रुप से रहने का अधिकार प्राप्त करने के लिए होने वाले फर्जी विवाहों के खिलाफ अभियान के दौरान आठ भारतीय और पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है.
ब्रिटेन के गृह मंत्रालय की प्रवर्तन टीम ने बताया कि सभी पुरुषों की उम्र 27 से 40 वर्ष के बीच है. वे सभी अवैध तरीके से ब्रिटेन में रह रहे थे. स्कॉटलैंड के डुम्फ्री और गैलोवे के ग्रेटना पंजीकरण कार्यालय में उनका विवाह होने वाला था, लेकिन उसके पहले ही सभी को हिरासत में ले लिया गया.
आठ लोगों में से छह को ब्रिटेन से वापस भेजने के लिए हिरासत में रखा गया है जबकि बाकी दो लगातार गृह मंत्रालय को रिपोर्ट करेंगे. फिलहाल दोनों के आव्रजन के मामले का फैसला नहीं हुआ है. हिरासत में लिए गए लोगों के संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है.
