चीन में सल्फर की खदान में फंसे दस श्रमिक

बीजिंग : उत्तरी–पश्चिम चीन के एक प्रांत में सल्फर की एक खदान में आग लग जाने के कारण दस श्रमिक अंदर फंस गये जबकि 17 अन्य को बचा लिया गया है.शांक्सी प्रांत के चेंगदेंग कस्बे के प्रचार विभाग से जारी एक बयान में कहा गया है कि कस्बे में स्थित खदान में कल आग लग […]

बीजिंग : उत्तरीपश्चिम चीन के एक प्रांत में सल्फर की एक खदान में आग लग जाने के कारण दस श्रमिक अंदर फंस गये जबकि 17 अन्य को बचा लिया गया है.शांक्सी प्रांत के चेंगदेंग कस्बे के प्रचार विभाग से जारी एक बयान में कहा गया है कि कस्बे में स्थित खदान में कल आग लग गयी. उस समय 27 श्रमिक खदान में एक एयर शैफ्ट प्रणाली की मरम्मत कर रहे थे.

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने आज खबर दी है कि बचाये गये नौ श्रमिकों का एक स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि सात को कोई नुकसान नहीं हुआ है.यह आग बिजली के तार के कारण लग गयी. बयान में बताया गया है कि फंसे हुये श्रमिकों को बचाने की कोशिश जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >