अमेरिकी उपराष्ट्रपति भारत रवाना

वाशिंगटन : अमेरिकी उपराष्ट्रपति जो बायडन आज भारत की यात्रा पर रवाना हो गए. वह आज शाम अपनी पत्नी जिल के साथ नई दिल्ली पहुंचेंगे. इसके बाद वह महात्मा गांधी को समर्पित संग्रहालय गांधी स्मृति जाएंगे. बायडन नई दिल्ली में शीर्ष नेताओं से मिलेंगे और मुंबई में उद्योग एवं छात्र समुदाय को संबोधित करेंगे. इसके […]

वाशिंगटन : अमेरिकी उपराष्ट्रपति जो बायडन आज भारत की यात्रा पर रवाना हो गए. वह आज शाम अपनी पत्नी जिल के साथ नई दिल्ली पहुंचेंगे. इसके बाद वह महात्मा गांधी को समर्पित संग्रहालय गांधी स्मृति जाएंगे.

बायडन नई दिल्ली में शीर्ष नेताओं से मिलेंगे और मुंबई में उद्योग एवं छात्र समुदाय को संबोधित करेंगे. इसके बाद वह एशिया प्रशांत क्षेत्र की अपनी एक सप्ताह लंबी यात्रा के अंतिम पड़ाव यानी कि सिंगापुर के लिए रवाना हो जाएंगे.मुंबई में वह अमेरिकाभारत के संबंधों पर व्याख्यान देंगे और उद्योग समुदाय तथा छात्रों से मुलाकात करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >