सुन्नी मस्जिद में आत्मघाती बम विस्फोट,20 की मौत

बकुबा : उत्तरी बगदाद में आज एक सुन्नी मस्जिद के भीतर हुए आत्मघाती बम विस्फोट में 20 लोग मारे गए. इराक वर्ष 2008 से ही हिंसा के इस दौर को खत्म करने की कोशिश में लगा हुआ है. पुलिस कर्नल ने बताया कि अल-वजिहिया शहर में स्थित अबु बाकर अल-सादिक मस्जिद में इमाम जुमे की […]

बकुबा : उत्तरी बगदाद में आज एक सुन्नी मस्जिद के भीतर हुए आत्मघाती बम विस्फोट में 20 लोग मारे गए. इराक वर्ष 2008 से ही हिंसा के इस दौर को खत्म करने की कोशिश में लगा हुआ है. पुलिस कर्नल ने बताया कि अल-वजिहिया शहर में स्थित अबु बाकर अल-सादिक मस्जिद में इमाम जुमे की नमाज पढ़ा रहे थे उसी दौरान आत्मघाती हमलावर ने मस्जिद में घुसते ही खुद को बम से उड़ा लिया.

एक डॉक्टर ने विस्फोट में मरने वालों की संख्या की पुष्टि की है. घटना में 40 लोग घायल हुए हैं. बांये पैर में गंभीर जख्म लिए हुए पड़ोस के शहर बकुबा के एक अस्पताल के बिस्तर पर आंख खोलने के बाद सिनान गालिब ने कहा, ‘‘शक्तिशाली विस्फोट के वक्त मैं मस्जिद के मुख्य द्वार के पास बैठा हुआ था.’’ विस्फोट से धूल की आंधी उड़ी और चीजें बिखर गयीं.

घटना में पैर में चोट खाने वाले उमर मुंदिर का कहना है, ‘‘शक्तिशाली विस्फोट जब हुआ उस दौरान मैं इमाम के पास बैठा हुआ था और मस्जिद में दर्जनों लोग थे. विस्फोट के बाद पूरी मस्जिद में अंधेरा छा गया.’’ दर्द से कराह रहे मुंदिर ने कहा, ‘‘आंख खुलने पर मैंने खुद को कई जख्मों के साथ अस्पताल में लेटा पाया.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >