भारत के साथ फिर से समग्र वार्ता चाहता है पाक

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के आज कहा कि वह दोनों देशों के बीच के ‘अविश्वास’ को दूर करने के लिए भारत के साथ फिर से औपचारिक समग्र वार्ता शुरु करना चाहता है.विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एजाज चौधरी ने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में एक प्रश्न के उत्तर में यह टिप्पणी की. भारत के साथ पर्दे के पीछे […]

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के आज कहा कि वह दोनों देशों के बीच के ‘अविश्वास’ को दूर करने के लिए भारत के साथ फिर से औपचारिक समग्र वार्ता शुरु करना चाहता है.विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एजाज चौधरी ने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में एक प्रश्न के उत्तर में यह टिप्पणी की. भारत के साथ पर्दे के पीछे से होने वाली कूटनीति के रास्तों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने बातचीत के लिए पूर्व राजनयिक शहरयार खान को नियुक्त किया है.

उन्होंने कहा कि खान ने भारत की यात्र की है और अच्छे पड़ोसी संबंधों के बारे में पाकिस्तानी नेतृत्व की ‘मजबूत इच्छा’ जतायी है. दोनों देशों के अधिकारी फिलहाल दोनों पक्षों के बीच अगले चरण की वार्ता की तारीख तय करने में लगे हैं.सितंबर में न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र के दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की मुलाकात हो सकती है. एक अन्य सवाल के जवाब में चौधरी ने जम्मू-कश्मीर में कुरान के कथित अपवित्रीकरण पर चिंता जताते हुए मामले की तत्वरित जांच की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >