वॉशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मिस्र, सीरिया और ईरान सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात की.व्हाइट हाउस ने बताया ‘दोनों नेताओं ने मिस्र, ईरान और सीरिया में हाल ही में हुए घटनाक्रम सहित अलग अलग क्षेत्रीय मुद्दों पर विचारविमर्श किया.
दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत को व्हाइट हाउस ने नियमित विचारविमर्श का हिस्सा बताया है.ओबामा ने फलस्तीनियों के साथ यथाशीघ्र बातचीत के उद्देश्य से नेतन्याहू को विदेश मंत्री जान केरी के साथ लगातार काम करते रहने के लिए प्रात्सोहित किया.व्हाइट हाउस ने कहा नेताओं ने अमेरिका और इस्राइल के बीच सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर करीबी समन्वय जारी रहने के महत्व को फिर से दोहराया.
