9.44 बजे सुबह (भारतीय समय सुबह 4.14) : एक मनुष्य को बंदूक के साथ नीले रंग की स्पोर्ट्स बैग के साथ लिंडेट चॉकलेट कैफे के अंदर जाते देखा गया.
9.45 बजे सुबह (भारतीय समय सुबह 4.15) : पुलिस को इस मामले को देखने के लिए बुलाया जाता है.
9.50 बजे सुबह (भारतीय समय सुबह 4.20) : पुलिस ने उस पूरे इलाके को घेर लिया और मार्टिन प्लेस की घेराबंदी कर ली.
10 बजे सुबह (भारतीय समय सुबह 4.30) : कैफे के कर्मचारियों और ग्राहकों को हाथ उठा कर खिड़कियों के आतंकी द्वारा परेड कराया गया. ऐसा दहशत बनाने के लिए किया गया.
10.02 सुबह (भारतीय समय सुबह 4.32) : अरबी में लिखे इस्लामी स्क्रिप्ट वाले झंडे को कैफे में काम करने वाले होस्टेज को धारण करने को मजबूर किया गया.
10.45 सुबह (भारतीय समय सुबह 5.15 ) : सिडनी ओपेरा हाउस को खाली कराया गया.
11.20 सुबह (भारतीय समय 5.50):प्रधानमंत्री टानी एबट ने कैबिनेट की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक बुलायी.
1 बजे अपराह्न् (भारतीय समय सुबह 7.30) : गनमैन ने एक होस्टेज को अपनी बात कहने के लिए चुना.
1.53 अपराह्न् (भारतीय समय सुबह 8.27) : राष्ट्रपति माइक बर्ड ने कहा कि इस घटना के बाद उत्पन्न स्थिति को लेकर पूरे सिडनी की जांच की जा रही है.
1.58 अपराह्न् (भारतीय समय सुबह 8.32) : एनएसडब्ल्यू पुलिस कमिश्नर एंड्रूय सिपिओन ने कहा कि कम से कम एक अज्ञात अपराधी ने लोगों को बंधक बनाया है. उन्होंने बंधकों की कोई स्पष्ट संख्या नहीं बतायी.
3.35 अपराह्न् (भारतीय समय सुबह 10.05 ) : कैफे का एक स्टॉफ और दो अन्य लोग कैफे में इधर से उधर चलते देखे गये.
4.04 शाम (भारतीय समय सुबह 10.34) : एनएसडब्ल्यू डिप्टी कमिश्नर कैथरिन बर्न ने मीडिया से कहा कि अंदर कम से कम 30 लोग बंधक हैं.
4.59 शाम (भारतीय समय दिन के 11.29 बजे) : कैफे की दो महिला कर्मी बाहर भाग आने में सफल हो गयीं.
8.20 रात (भारतीय समय दिन के 2.50) : प्रिमियर बर्ड और पुलिस कमिश्रनर ने मंगलवार को इस संकट के जारी रहने की स्थिति पर विचार-विमर्श किया.
10.11 रात (भारतीय समय दिन के 4.41) : उस इलाके में काम करने वालों से कल घर में ही रहने की अपील की गयी.
(सिडनी मार्निग हेराल्ड अखबार से साभार)
