इराक में विस्फोट, 19 की मौत

बगदाद: इराक में आशुरा से पहले शियाओं को निशाना बनाकर किए गए दो कार बम विस्फोटों में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई. सूत्रों ने बताया कि पहला धमाका कल दक्षिण पश्चिमी बगदाद के अल इलाम में एक तंबू के नजदीक हुआ जहां लोगों को पानी और चाय का वितरण किया जा […]

बगदाद: इराक में आशुरा से पहले शियाओं को निशाना बनाकर किए गए दो कार बम विस्फोटों में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई. सूत्रों ने बताया कि पहला धमाका कल दक्षिण पश्चिमी बगदाद के अल इलाम में एक तंबू के नजदीक हुआ जहां लोगों को पानी और चाय का वितरण किया जा रहा था. इस विस्फोट में 13 लोग मारे गए और 29 अन्य घायल हो गए.

दूसरा कार बम विस्फोट शाम के समय बगदाद के उत्तर पूर्वी शिया बहुल सद्र सिटी जिले में हुआ. इसमें छह लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए. इस धमाके में भी एक तंबू को निशाना बनाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >