ब्राउन ने कहा, आबादी रोकने का एक तरीका है इबोला

लॉस एंजिलिस: इबोला एक गंभीर बिमारी के रूप में उभरता जा रहा है. संयुक्त राष्ट्र भी इसे बढ़ी चुनौती के रूप में देख रहा है. ऐसे में जब यह बीमारी एक बड़ा खतरा बनती जा रही है आर एंड बी गायक क्रिस ब्राउन ने इबोला के संबंध में विवादित ट्वीट करके हंगामा खडा कर दिया […]

लॉस एंजिलिस: इबोला एक गंभीर बिमारी के रूप में उभरता जा रहा है. संयुक्त राष्ट्र भी इसे बढ़ी चुनौती के रूप में देख रहा है. ऐसे में जब यह बीमारी एक बड़ा खतरा बनती जा रही है

आर एंड बी गायक क्रिस ब्राउन ने इबोला के संबंध में विवादित ट्वीट करके हंगामा खडा कर दिया है जिसे लेकर लोगों ने उनकी कडी आलोचना की है. ब्राउन ने कहा है कि इबोला आबादी नियंत्रण का एक तरीका है. गौरतलब है कि पश्चिमी अफ्रीका में इबोला से 4000 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं.

क्रिस (25) ने लिखा, ‘‘मुझे नहीं पता ..लेकिन मेरा मानना है कि यह इबोला महामारी जनसंख्या नियंत्रण का ही एक रुप है.’’ ट्वीट करने के तुरंत बाद इसे लेकर ब्राउन की कडी आलोचना हुई.ब्रिटेन के दान समूह एक्शन एड के प्रवक्ता जेन मोयो ने कहा, ‘‘उन्होंने निश्चत रुप से ट्वीटर के नियमों का उल्लंघन किया है जो कहते हैं कि ‘ट्वीट करने से पहले सोचो’. यह एक वैश्विक आपदा है.
तीन देश इस जानलेवा बीमारी से संघर्ष कर रहे हैं. इन देशों में इस बीमारी के चलते स्वास्थ्य सेवाओं पर भारी दबाव है. ’’ अमेरिका में इबोला से ग्रस्त पाए गए पहले व्यक्ति की पिछले हफ्ते मौत हो गई और उसके इलाज के दौरान उसके संपर्क में रहने वाली एक डलास नर्स भी संक्रमित हो गई है. विवाद के बाद भी ब्राउन ने इस ट्वीट को नहीं हटाया उन्होंने कहा, मुझे जो लगा मैंने कहा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >