इबोला एक भूमंडलीय खतरा

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इबोला को एक भूमंडलीय खतरा बताते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इसके विषाणु के प्रसार को रोकने के लिए ‘तेजी से कार्रवाई’ करने की अपील की है. इबोला की वजह से 2400 से भी ज्यादा जानें जा चुकी हैं और लगभग 5000 लोग इससे प्रभावित हैं जिनमें अधिकांश अफ्रीका […]

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इबोला को एक भूमंडलीय खतरा बताते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इसके विषाणु के प्रसार को रोकने के लिए ‘तेजी से कार्रवाई’ करने की अपील की है. इबोला की वजह से 2400 से भी ज्यादा जानें जा चुकी हैं और लगभग 5000 लोग इससे प्रभावित हैं जिनमें अधिकांश अफ्रीका में हैं.

ओबामा ने कहा, ‘‘यह एक चुनौतीपूर्ण काम है. दुनिया जानती है कि इस बीमारी से कैसे लडना है. यह कोई रहस्य नहीं है. हमें विज्ञान पता है. हमें यह भी पता है कि इसको फैलने से कैसे रोकना है. हम जानते हैं कि जो लोग इससे प्रभावित हैं उनकी देखभाल कैसे करनी है. हम जानते हैं कि अगर हमने सही कदम उठाए तो हम जानें बचा सकते हैं. लेकिन हमें तेजी से काम करना होगा.’’
ओबामा ने कहा, ‘‘हम इस पर समय नहीं गंवा सकते. हमें इस पर पूरी क्षमता के साथ कार्य करना होगा और यह भी सुनिश्चित करना होगा कि हम अपनी पूरी ताकत लगा कर इस पर काबू पा लें.’’ उन्होंने कहा कि यह एक वैश्विक समस्या है और इस पर सही मायने में वैश्विक प्रतिक्रिया की जरुरत है. उन्होंने घोषणा की कि लाइबेरिया की सरकार के अनुरोध पर वहां अमेरिकी सैन्य कमान केंद्र की स्थापना की जाएगी जो वहां के स्थानीय लोगों की मदद करेगी. इन प्रयासों में विश्व समुदाय को साथ लाने के लिए ओबामा अगले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र महासचिव के साथ मिलकर अपील करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >