बेरुत: अलकायदा से संबद्ध उग्रवादियों ने सीरिया में दो सप्ताह पहले बंधक बनाए गए फिजी के 45 शांतिरक्षकों को रिहा कर दिया है.इन शांतिरक्षकों की रिहाई के साथ ही मार्च 2013 के बाद से गोलन हाइट्स में अपहृत सैनिकों को लेकर संयुक्त राष्ट्र का ऐसा चौथा संकट समाप्त हो गया लेकिन यहां पर स्थित विश्व निकाय के 40 साल पुराने निगरानी मिशन के भविष्य पर सवाल भी उठ गया है.
संयुक्त राष्ट्र : सीरिया में बंधक बनाए गए 45 शांतिरक्षक रिहा
बेरुत: अलकायदा से संबद्ध उग्रवादियों ने सीरिया में दो सप्ताह पहले बंधक बनाए गए फिजी के 45 शांतिरक्षकों को रिहा कर दिया है.इन शांतिरक्षकों की रिहाई के साथ ही मार्च 2013 के बाद से गोलन हाइट्स में अपहृत सैनिकों को लेकर संयुक्त राष्ट्र का ऐसा चौथा संकट समाप्त हो गया लेकिन यहां पर स्थित विश्व […]

गोलन हाइट्स के सीरिया नियंत्रित हिस्से में नुस्रा फ्रंट के लडाकों में फिजी के 45 शांतिरक्षकों का अपहरण कर लिया था. नुस्रा फ्रंट सीरिया और इस्राइल के मध्य ‘बफर जोन’ में सीरिया के सरकारी बलों के खिलाफ लड रहा है.वर्ष 1974 से इस जोन में गश्त कर रहे संयुक्त राष्ट्र बल के 1,200 जवान भी सीरिया के गृह युद्ध की चपेट में आ रहे हैं.
संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा ‘‘शांतिरक्षकों की रिहाई के एवज में न कोई मांग की गई और न ही कोई रियायत की गई. कोई फिरौती नहीं दी गई.’’सीरियाई राष्ट्रपति बशर असद को सत्ता से हटाने के लिए विद्रोहियों का समर्थन कर रहे कतर ने बंधकों की रिहाई में अहम भूमिका निभाई. इस संबंध में फिजी ने कतर से मध्यस्थता का आग्रह किया था.